लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हथियार ठिकानों पर हमला किया: इज़रायली सेना
लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हथियार ठिकानों पर हमला किया: इज़रायली सेना
यरूशलम/बेरूत । इजरायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार रात पूर्वी और दक्षिणी लेबनान पर हमला किया तथा हिजबुल्लाह से संबंधित आतंकवादी स्थलों को निशाना बनाया। सेना ने एक बयान में कहा कि हिजबुल्लाह ने बेका क्षेत्र में स्थित इस सुविधा का उपयोग रणनीतिक हथियारों के उत्पादन और भंडारण के लिए किया।