चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

 लाहौर  । न्यूजीलैंड को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की पूर्व संध्या पर उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फर्ग्यूसन दाहिने पैर में चोट के कारण आठ टीमों के टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल किया गया है।