शिवम दुबे के पंजे ने मुम्बई की कराई वापसी

शिवम दुबे के पंजे ने मुम्बई की कराई वापसी

शिवम दुबे के पंजे ने मुम्बई की कराई वापसी

नागपुर । शिवम दुबे (पांच विकेट), रॉयस्टन डायस और शम्स मुलानी (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुम्बई ने वापसी करते हुए मंगलवार को रणजी ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ को 383 के स्कोर पर रोक दिया। विदर्भ ने कल के पांच विकेट पर 308 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। आज शार्दुल ठाकुर ने यश राठौड़ (54) को आउटकर मुम्बई को छठी सफलता दिलाई। रॉयस्टन डायस ने अक्षय वड़कर (34) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मुम्बई शिवम दुबे के गेंदबाजी आक्रमण के आगे विदर्भ का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। मुम्बई की गेंदबाजी का आलम यह था कि विदर्भन ने कल के स्कोर में 75 रन जोड़कर अपने पांच विकेट गवां दिय। हर्ष दुबे (18),नचिकेत भूटे (11) और यश ठाकुर (तीन) रन को आउटकर शिवम दुबे ने विदर्भ की पहली पारी को 107.5 ओवर में 383 के स्कोर पर समेट दिया। मुम्बई के लिए शिवम दुबे ने पांच विकेट लिये। रॉयस्टन डायस और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट लिये। शार्दुल ठाकुर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।