आईपीएल चैंपियन रजत पाटीदार का बल्ला रहा खामोश, टीम को मिली हार
आईपीएल चैंपियन रजत पाटीदार का बल्ला रहा खामोश, टीम को मिली हार
इंदौर। अपनी कप्तानी में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को कुछ दिन पहले ही चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक बुधवार को होलकर स्टेडियम में इकट्ठा हुए थे। मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट का पहला मैच भी था तो उत्सुकता कुछ ज्यादा थी।
आईपीएल के कई चेहरे भी मैदान में उतरे थे, लेकिन क्रेज सबसे ज्यादा रजत का ही था। मध्य प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को मंच दिलाने के जिस उद्देश्य से यह टूर्नामेंट आयोजित होता है, वह नजारा पहले ही मुकाबले में नजर आया जब अनजान से गेंदबाज की गेंद रजत खेल नहीं सके और सस्ते में डगआउट लौटना पड़ा।
हालांकि आईपीएल के ही चर्चित चेहरे माधव तिवारी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रशंसकों का अच्छा मनोरंजन किया।







