भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान या रास्ते में कई कांटे हुआ है बड़ा उलटफेर
भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान या रास्ते में कई कांटे हुआ है बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली । टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर-8 का समीकरण अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। भारत और पाकिस्तान सहित कुल आठ टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई है। इस बार का सबसे बड़ा उलटफेर पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट से बाहर होना रहा, वहीं जिम्बाब्वे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सुपर-8 में प्रवेश कर सबको चौंका दिया है। भारत को अपेक्षाकृत आसान ग्रुप मिला है, जिससे टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह आसान नजर आ रही है।
22 फरवरी से शुरू होगा भारत का अभियान
भारतीय टीम सुपर-8 में अपने सफर का आगाज 22 फरवरी को करेगी। पहले ही मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर यह भी है कि टूर्नामेंट के समीकरण कुछ इस तरह बन रहे हैं कि सेमीफाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की महाभिड़ंत देखने को मिल सकती है।







