ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

नई दिल्ली । एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के सार्वजनिक होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को यूके (UK) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 'पब्लिक ऑफिस' में पद के दुरुपयोग और गलत कार्यों के संदेह में की गई है। थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है।

हैरानी की बात यह है कि प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी उनके 66वें जन्मदिन के दिन ही हुई है। गुरुवार सुबह पुलिस की गाड़ियां उनके सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित आवास पर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एंड्रयू के घर के बाहर भारी पुलिस बल और गाड़ियों का जमावड़ा देखा गया, जिसकी पुष्टि बाद में पुलिस के आधिकारिक बयान से हुई।

पुलिस उन रिपोर्टों की गहनता से जांच कर रही है जिनमें दावा किया गया है कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने साल 2010 में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को कुछ 'ट्रेड रिपोर्ट्स' भेजी थीं। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 30 लाख से अधिक एपस्टीन फाइलों में एंड्रयू के कई ईमेल, निजी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद से उन पर कानूनी और सामाजिक दबाव लगातार बढ़ रहा था।

प्रिंस एंड्रयू पहले ही अपने शाही सम्मान और पद खो चुके हैं, लेकिन इस गिरफ्तारी ने ब्रिटिश राजघराने की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूरी जांच के बाद की गई है और अब पूछताछ का दौर शुरू होगा।