बिकिनी लुक में Kim Kardashian ने ढाया कहर
बिकिनी लुक में Kim Kardashian ने ढाया कहर
मुंबई : रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन एक बार फिर अपने फैशन ब्रांड SKIMS के नए लॉन्च को लेकर काफी चर्चा में हैं। किम ने ब्रांड की नई Micro Fits Everybody Swimwear Collection पेश की है।
इस खास कलेक्शन को प्रमोट करने के लिए उन्होंने खुद को ही चुना है। उन्होंने अलग-अलग आउटफिट पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। उनके फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आईं। उनका यह कलेक्शन फैशन और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
बिकिनी और ब्रालेट लुक में नजर आईं किम
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में किम कार्दशियन ने लेपर्ड प्रिंट बिकिनी पहनकर कैमरे के सामने पोज दिए।
इस सेट में 38 डॉलर का बिकिनी टॉप और 20 डॉलर का मैचिंग बॉटम शामिल है।
इस सेट में 38 डॉलर का बिकिनी टॉप और 20 डॉलर का मैचिंग बॉटम शामिल है।
इंस्टाग्राम पर किया लॉन्च का एलान
नई कलेक्शन की घोषणा करते हुए किम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “NEW DROP - SKIMS MICRO FITS EVERYBODY.” पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी तस्वीरों और नए कलेक्शन पर जमकर रिएक्शन दिए।
ग्लोइंग लुक ने खींचा ध्यान
फोटोशूट में किम का सिग्नेचर गोल्डन ग्लो भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। यह लुक सेलिब्रिटी स्प्रे टैनिंग एक्सपर्ट जिमी कोको ने तैयार किया। जिमी पहले भी बता चुके हैं कि किम अपने खास टैन लुक को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।








