रोते हुए वीडियो के बाद 'लापता लेडीज' एक्टर के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

रोते हुए वीडियो के बाद 'लापता लेडीज' एक्टर के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

रोते हुए वीडियो के बाद 'लापता लेडीज' एक्टर के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

मुंबई । फिल्म 'लापता लेडीज' और वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सतेंद्र सोनी काफी परेशान और रोते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस चिंता जताने लगे। सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शूटिंग के दौरान हुए विवाद के बारे में जानकारी दी।
फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे थे मैहर

सतेंद्र सोनी ने वीडियो में बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य-प्रदेश को मैहर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम 'पेड पालकी' है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं।

एक्टर के मुताबिक, फिल्म के लिए उनकी बात डायरेक्टर से हुई थी और उन्हें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट दिया गया था। उन्होंने बताया कि बाकी भुगतान शूटिंग के दौरान करने की बात कही गई थी।
8 दिन शूटिंग के बाद फीस को लेकर विवाद

सतेंद्र सोनी ने वीडियो में दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी 8 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। इसके बाद जब उन्होंने अपनी फीस की मांग की तो मामला विवाद में बदल गया।

एक्टर ने आरोप लगाया कि फीस मांगने के बाद उन्हें सेट से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि उनका पैकअप हो गया है और उन्हें होटल में दिखाई नहीं देना चाहिए।

धमकी मिलने का लगाया आरोप

वीडियो में सतेंद्र सोनी ने आगे बताया कि इस दौरान उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अपनी परेशानी बताते हुए वह वीडियो में भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की और पूरे मामले की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की।
मुंबई पहुंचने की दी जानकारी

इस पूरे मामले के बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अब मुंबई पहुंच चुके हैं और सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, "हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर।" इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने उन्हें मुंबई पहुंचने में मदद की। फिलहाल सतेंद्र सोनी द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।