पहाड़ी गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी

पहाड़ी गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी

पहाड़ी गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी

इंदौर। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी कूल एंड काम पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से अपने फैंस को चौंका रहे हैं। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ फॉक सॉग 'गुलाबी शरारा' पर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी पहाड़ियों में स्थानीय लोगों के साथ खुशी-खुशी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। यह धोनी के फैंस के लिए बिल्कुल अलग एक नया अवतार है, जिसको किसी ने पहले कभी नहीं देखा है। डांस करते हुए धोनी की मासूमियत और मस्ती को देख उनके फैंस भी हैरान हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। यह क्रिकेट आइकन की नई और हल्की-फुल्की साइड को दिखाता है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम का हिस्सा बने रहे। हाल ही में सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है। इस बीच धोनी का यह मस्त डांस वीडियो उनके फैंस के लिए गिफ्ट की तरह है।