तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री विस्फोट पर मोदी ने जताया दु:ख , दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री विस्फोट पर मोदी ने जताया दु:ख , दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री विस्फोट पर मोदी ने जताया दु:ख , दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों के हताहत होने पर गहरा दु:ख प्रकट किया है और इस हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,“ तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फ़ैक्ट्री में आग लगने की दुखद घटना में जानमाल के नुकसान से दुखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना।