वनडे का लेखाजोखा
वनडे का लेखाजोखा
नई दिल्ली : साल 2025 का वनडे सफर भारत के लिए बेहद सफल (Year Ender 2025) रहा। दक्षिण अफ्रीका को उनकी धरती पर 2-1 से हराकर टीम इंडिया ने साल का समापन किया। पूरे वर्ष में भारतीय टीम ने न सिर्फ लगातार मजबूत प्रदर्शन किया, बल्कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की। टीम इंडिया ने इस वर्ष कुल 14 वनडे खेले, जिनमें से 11 में जीत हासिल की और केवल तीन मुकाबलों में हार मिली। विशेष बात यह रही कि 2025 में भारत ने तीन अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में वनडे मैच खेले।







