बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। मारे गये नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पायी है। बस्तर पुलिस महानिदेशक पी सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। उन्होंने बताया कि मौके से ऑटोमैटिक हथियार के भी बरामद होने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर मुठभेड़ जारी है।