पेट्रा क्वितोवा ने इटालियन ओपन में पहली जीत दर्ज की
पेट्रा क्वितोवा ने इटालियन ओपन में पहली जीत दर्ज की
रोम । दो बार की विंबलडन चैंपियन और चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद इटालियन ओपन मुकाबले में पहली जीत दर्ज की है। रोम में इटालियन ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य की खिलाड़ी क्वितोवा ने रोमानिया की इरिना-कैमेलिया बेगू पर सीधे सेट 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की।







