लंदन में पाकिस्तानी राजनयिक की शर्मनाक हरकत, प्रदर्शनकारियों का गला काटने का किया इशारा
लंदन में पाकिस्तानी राजनयिक की शर्मनाक हरकत, प्रदर्शनकारियों का गला काटने का किया इशारा
लंदन/नयी दिल्ली। पाकिस्तानी राजनयिक की ओर से लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे ब्रिटिश-भारतीयों का गला काटने का इशारा करने का मामला सामने आया है। लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सैकड़ों ब्रिटिश और भारतीय नागरिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकवाद हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पाकिस्तानी राजनयिक ने उच्चायोग की बालकनी से प्रदर्शनकारियों की तरफ गला काटने वाला इशारा किया। ब्रिटिश-भारतीय प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गयी थी।







