क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की पोस्ट

क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की पोस्ट

क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की पोस्ट

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में उनके लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से होनी थी। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच दोपहर करीब 1:30 बजे स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अपने पिता के बेहद करीब रहने वाली स्मृति ने तुरंत यह फैसला किया कि वह शादी को फिलहाल के लिए टाल (Palash Muchhal Smriti Mandhana Wedding Postponed) रही हैं। पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर से पलाश मुच्छल भी भावनात्मक रूप से टूट गए और लगातार रोने के कारण उनकी सेहत भी बिगड़ गई। वायरल संक्रमण और तेज एसिडिटी की वजह से उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। कुछ समय इलाज के बाद वे अस्पताल से होटल लौट आए। इस जानकारी की पुष्टि खुद पलाश की मां अमिता मुच्छल ने की, पलाश की मां ने बताया कि वे अब मुंबई वापस पहुंच चुके हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।