सरकार ने किया बड़ा ऐलान: देवास हादसे के शहीदों को मिलेगा 4 लाख रुपए
सरकार ने किया बड़ा ऐलान: देवास हादसे के शहीदों को मिलेगा 4 लाख रुपए
देवास। देवास जिले के टोंककला में एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की मृत श्रमिकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपए की मदद सरकार की ओर से देने की घोषणा की।
वहीं सीएम ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश देने के साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे देवास जिले के टोंककला में एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 श्रमिक झुलस गए। इनमें से 15 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिए
मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।
मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है।
मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।…
उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं श्रमिक
वहीं फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक युवक फैक्ट्री से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर जयदेव वेयरहाउस पर पहुंच गए। यह श्रमिक इसी वेयरहाउस में रहते हैं लगभग 200 से अधिक श्रमिक हैं। सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
श्रमिकों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। वेयर हाउस एक शेड में श्रमिक रह रहे हैं, जबकि दूसरे में पटाखों का अवैध भंडारण हैं, जिनपर फायर ब्रिगेड से पानी का छिड़काव किया गया, जिससे कि आग और अधिक न भड़क सके। वहीं मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है।







