कल ही दौरा रद्द करने वाले रेल राज्य मंत्री आज आ रहे
छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 29 नवंबर।रेल राज्य मंत्री श वी. सोमन्ना आज शाम रायपुर आकर से कोरबा जाएंगे। वे शाम के विमान से रायपुर आने के बाद 17:40 बजे रेलवे स्टेशन से कोरबा जाएंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद कल कोरबा में रेलवे गुड्स साइडिंग का दौरा और जोन के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। सोमन्ना की वापसी कब और किस माध्यम से होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। राज्य मंत्री के दौरे को लेकर रायपुर से लेकर बिलासपुर कोरबा तक महकमा सक्रिय कर दिया गया है। टिकट चेकिंग के साथ आरपीएफ जीआरपी को भी चेकिंग में सक्रिय है। प्लेटफॉर्म, ट्रेनों में साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। वैसे रेल प्रशासन राज्य मंत्री को दिए जाने वाले प्रोटोकॉल की तरह ही इंतजाम कर रहा है। इससे पहले वी. सोमन्ना गुरूवार को आने वाले थे। रेल अफसरों ने दोपहर 12 बजे सूचना दी थी कि सोमन्ना शाम 6 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इससे पहले 26 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था ।