सिवनी में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक की मौत:एक घायल, छीतापार से धनोरा जा रहे दोनों युवक
सिवनी जिले के घंसौर विकासखंड के दारोट ग्राम के पास शुक्रवार रात छीतापार से धनोरा की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मूड़ापार निवासी शीलचंद (पिता दशरथ अरवे) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राजकुमार (पिता लक्षमण अरवे) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस की लोगों से हेलमेट पहनने की अपील प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 एंबुलेंस और घंसौर पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शीलचंद की मौत हो गई। थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की है। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।