धुरंधर 2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

मुंबई । मूवी लवर्स की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज (Dhurandhar 2 The Revenge) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में (रणवीर सिंह) Ranveer Singh एक बार फिर हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांघी के किरदार में नजर आएंगे और इस बार उनका अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दिखाया गया है।

लगभग 3 मिनट 25 सेकंड का यह ट्रेलर जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और तेज रफ्तार कहानी की झलक देता है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक तीखे और इंटेंस संवाद से होती है, जो फिल्म के टोन को स्थापित करता है और दर्शकों को तुरंत कहानी में खींच लेता है।

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है। यह फिल्म उनकी पिछली सफल फिल्म “धुरंधर” का दूसरा भाग है। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

अब निर्माता फिल्म के दूसरे पार्ट को और बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं। “धुरंधर 2” पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाती है और मुख्य किरदार हमजा की दुनिया को और विस्तार से दिखाती है।
कहानी में बढ़ेगा एक्शन

ट्रेलर से संकेत मिलता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा लियारी का नया बादशाह बन जाता है। इसके बाद वह अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए एक-एक कर उनका सामना करता दिखाई देगा। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिनमें तेज रफ्तार एक्शन और रहस्य का मेल देखने को मिलता है। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कहानी में कई नए मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखेंगे।
स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आर माधवन (R. Madhavan) जैसे बड़े कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में इन कलाकारों की झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कई शक्तिशाली किरदारों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

इसके अलावा अभिनेत्री सारा अर्जुन (Sara Arjun) का हाथ में बंदूक लिए दिखाई देना भी दर्शकों के लिए चौंकाने वाला दृश्य है। इससे संकेत मिलता है कि इस बार कहानी में महिला किरदार भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक

पार्ट वन की तरह इस बार भी BGM और गाने पर खास ध्यान दिया गया है। पहले पार्ट में जहां 90s के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, इस बार आपको पंजाबी गाने आरी आरी आरी, तेरी मेरी इक जिंदड़ी और वारी वरसी खटकिल आंदी जैसे गाने सुनने को मिलेंगे।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया। रिलीज के एक घंटे के भीतर ही ट्रेलर को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके थे। दर्शकों ने खास तौर पर रणवीर सिंह के इंटेंस लुक और फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन की सराहना की है। कई फिल्म प्रेमियों का मानना है कि यह फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा रोमांचक साबित हो सकती है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म “धुरंधर 2” 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहले भाग की बड़ी सफलता के बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह साफ है कि निर्माताओं ने कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के स्तर को पहले से ज्यादा बड़ा बनाने की कोशिश की है।