घर की सफाई में हाथ लगा खजाना
घर की सफाई में हाथ लगा खजाना
नई दिल्ली । अक्सर लोग घर की सफाई करने बचते हैं, क्योंकि इसको वह बोरिंग काम मानते हैं, लेकिन कुछ लोगों की किस्मत बहुत बलवान होती है। सफाई के दौरान उन्हें कुछ ऐसा मिल जाता है, जो कि बहुत ही बेशकीमती होता है। टेक्सास के तीन भाइयों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
तीन भाइयों ने अपनी मां के मरने के बाद उनके रद्दी पड़े सामान से एक कॉमिक बुक ढूंढ़ निकाली, जो कि 9.12 मिलियन डॉलर में बिकी। इसकी भारतीय करेंसी में कीमत लगभग 81 करोड़ रुपये है।
अब आप सोच रहे होंगे कि 50-60 रुपये कि कॉमिक बुक के लिए कोई 81 करोड़ रुपये भला क्यों देगा। दरअसल, यह मशहूर सुपरहीरो 'सुपरमैन नंबर 1' की पहली कॉमिक की कॉपी है, इसलिए यह बेशकीमती है। अब यह दुनिया की सबसे महंगी कॉमिक बन चुकी है।







