ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त रूख अपनाया

ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त रूख अपनाया

ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त रूख अपनाया

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद सख्त चेतावनी दी है। श्री ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी। कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका की यह नीति रही है कि ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोका जाए और वे इस पर अडिग हैं।