अमेरिका-इजरायल के हमलों में तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत
अमेरिका-इजरायल के हमलों में तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत
तेहरान। इज़रायल और अमेरिका के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की राजधानी तेहरान में अब तक 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इरना समाचार एजेंसी ने सोमवार को तेहरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवक्कोली के हवाले से बताया "इस दौरान (संघर्ष शुरू होने के बाद से) राजधानी में 636 लोग मारे गए हैं और अब तक 6,848 लोग घायल हुए हैं।
तेहरान में लगभग 430 जगहों पर हमले हुए हैं।







