पढ़ाई को पहली प्राथमिकता दें युवा: इन्द्रेश महाराज

पढ़ाई को पहली प्राथमिकता दें युवा: इन्द्रेश महाराज

पढ़ाई को पहली प्राथमिकता दें युवा: इन्द्रेश महाराज

रायपुर। भागवत कथा स्थल पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन इन्द्रेश महाराज ने युवाओं से पढ़ाई और कर्म को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस बनने के बाद भी भक्ति पर गर्व होना चाहिए। पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए 90 से 99 प्रतिशत तक परिणाम का लक्ष

भागवत कथा स्थल पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। डिजिटल ब्रॉडकास्ट के जरिए एक जगह सबसे ज्यादा लोगों के कार्यक्रम सुनने का रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इन्द्रेश महाराज और सांसद तरुण चुघ के माध्यम से रायपुर जिला भाजपा इकाई और आयोजन समिति को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

समझदार और तपस्वी व्यक्ति किसी के लिए बुरा नहीं सोचते

इन्द्रेश महाराज ने कहा कि, किसी को बद्दुआ देने का असर खुद पर ही पड़ता है। कुछ लोगों को दूसरों की खुशी और तरक्की देखकर परेशानी होती है, लेकिन ऐसे भाव से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि समझदार, सामर्थ्यवान और तपस्वी व्यक्ति किसी के लिए बुरा नहीं सोचता। भक्ति के साथ सद्कर्म करें और ऐसा काम करें कि लोग आपको याद करें।

भजन के दौरान कई लोगों की आंखों से निकले आंसू

देवेन्द्रनगर मंडी मैदान में सात दिन चली कथा के समापन पर श्रद्धालु भावुक हो गए। इन्द्रेश महाराज ने कहा कि 7 दिन यहां मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कथा को जीवन में उतारने के लिए आए थे। उन्होंने रायपुर के श्रद्धालुओं के भक्ति भाव और स्नेह की सराहना की।

विदाई से पहले भजन के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू निकल आए। मुख्य सेवादार गुंजन प्रजापति ने आयोजन की सफलता का श्रेय श्रद्धालुओं, 400 सेवादारों, पुलिस प्रशासन, मीडिया और सहयोगियों को दिया।

2027 से 2029 तक फिर कथा करेंगे इन्द्रेश महाराज

कथा के समापन पर इन्द्रेश महाराज ने बताया कि उन्हें 2027, 2028 और 2029 में कथा के लिए आमंत्रण मिल चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का अपार स्नेह मिला है और वे अगले तीन वर्षों में फिर श्रद्धालुओं के बीच कथा करने आएंगे।