NH-30 पर तेज रफ्तार बस का शीशा टूटा
NH-30 पर तेज रफ्तार बस का शीशा टूटा
रायपुर । रायपुर में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 हाइवे पर नया रायपुर के पास सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की बस का अचानक फ्रंट शीशा टूट गया। घटना के समय बस पूरी रफ्तार में चल रही थी।
शीशा टूटने के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कंट्रोल कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।
हादसे में बस का स्टाफ चोटिल
घटना में बस का स्टाफ चोटिल हुआ है। ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे के बाद यात्रियों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि ड्राइवर के बस पर कंट्रोल करने से बड़ा हादसा टल गया।








