रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला

रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला

रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला

रायपुर । हड़ताल स्थगित होने से सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविव

इसके बाद बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। अब सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था की मांग

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की है। रविवार देर रात हुई बैठक में इस मांग पर विचार करने के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद UFBU ने हड़ताल स्थगित कर दी।

बाकी मांगों पर भी आंदोलन

बैंक यूनियनों की बाकी मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की विसंगतियां दूर करना, खाली पदों पर भर्ती करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके अलावा सेवा से जुड़े कई अन्य मुद्दों को लेकर भी बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

रविवार को भी खुले थे बैंक

प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर, रविवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज की व्यवस्था की गई थी। रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद बैंक शाखाओं, करेंसी चेस्ट और संबंधित इकाइयों को खोलने की तैयारी की गई थी।