छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में हो रहे नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण को देखने पहुंचे निगम आयुक्त। जिससे आंगनबाड़ी के निर्माण की गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधा में किसी प्रकार की बाधा न हो।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव प्रात: भ्रमण के दौरान भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 29 वृन्दा नगर में बन रहे नवीन निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किये तथा निगम के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिये की निर्धारित समय अवधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण हो जाना चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी के कमरो का निर्माण, दरवाजे, खिडक़ी, पानी, शौचालय एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य करे।
आंगनबाड़ी का निर्माण इस प्रकार से किया जाये की बच्चों को बैठने खेलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र का स्वयं का भवन नहीं होने के कारण किराए के भवनों में आंगनबाड़ी चलना पड़ता है इसलिए शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम क्षेत्र में शासन के आदेश अनुसार नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण किया जा रहा है जो निर्धारित समय में पूर्ण हो जाएगा जिससे आस-पास के बच्चों को आंगनबाड़ी आने जाने में सुविधा हो बच्चो के खेलने के लिए भी उपयुक्त स्थल मिल सके।