अंतरराष्ट्रीय विज्ञान स्पर्धा के लिए आंचल तिग्गा का चयन

छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर, 3 जून। विकासखंड लखनपुर क्षेत्र के बेलदगी ग्राम पंचायत की आंचल तिग्गा का चयन जापान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि केंद्र एवं राज्य सरकार विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मामले नई खोज को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु इंस्पायर अवार्ड का स्कीम प्रारंभ किए हैं, इस योजना के तहत हर वर्ष मिडिल स्कूल एवं हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर की छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुझान रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें नई खोज हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जाता है, जहां विभिन्न जगहों से कई प्रकार के नई खोज कर प्रतियोगिता कराया जाता है। इसी कार्यक्रम के तहत तत्कालीन पूर्व माध्यमिक शाला सिंगीटाना में आठवीं में अध्यनरत छात्रा आंचल तिग्गा पिता कन्नी लाल ग्राम बेलदगी के उतारपारा निवासी के द्वारा 2018-19 में एडजेस्टेबल गैस चूल्हा स्टैंड एक यंत्र का मॉडल मार्गदर्शक शिक्षिका संध्या जोशी माध्यमिक शाला सिंगीट़ाना के मार्गदर्शन में एक यंत्र बनाकर मॉडल प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में छात्रा आंचल तिग्गा दसवीं की परीक्षा पास कर 11वीं में अध्यनरत हैं। आंचल तिग्गा के द्वारा बनाया गया मॉडल यंत्र का जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चयन हुआ तथा सन 2021-22 में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता दुर्ग के लिए चयन हुआ, इसमें भी कुमारी आंचल तिग्गा ने भाग ली तथा इस इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम में भी बाजी मारते हुए राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। दसवीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता, जो तीन दिवसीय 2023 में नई दिल्ली में हुआ,में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुएआंचल तिग्गा ने बाजी मारी तथा अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता जो जापान में होने वाली है, में शामिल होकर एडजेस्टेबल गैस चूल्हा स्टैंड मॉडल यंत्र की प्रस्तुति देंगी तथा पूरे भारतवर्ष का नेतृत्व करेंगी। आंचल तिग्गा के बारे में बताते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रा के द्वारा विकासखंड ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा इस मॉडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संध्या जोशी को भी मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमें पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन एवं राज्य सहित केंद्र सरकार के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में भी शामिल होकर पूरे देश का नाम रोशन करेगी।