विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मना

छत्तीसगढ़ संवाददाता भिलाई नगर, 1 जून। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस नगर निगम भिलाई के जोन क्रं0 1 नेहरू नगर भेलवा तालाब में युवाओ के बीच तम्बाकू निशेष दिवस के अवसर पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, योग करने वाले अध्यात्मिक जन शामिल हुए। सभी का एक ही मत था नशा स्वयं को परिवार एवं समाज को नष्ट कर देता है। इसलिए नशा नहीं करना चाहिए नशा नाश का जड़ है। बीएसपी कर्मचारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि व्यशन मुक्त समाज से ही उन्नत राष्ट्र का निर्माण होता है, बड़े दुख की बात है कि आज कल के युवा व्यसन करके यह सोचते है की मै तनाव मुक्त हो रहा हूं, बल्कि यह नहीं सोचते है कि अपने जीवन को खोखला कर रहे है। अंत में सब लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया कि हम लोग आज से न तो नशा करगे न ही दूसरों को नशा करने देंगे, जहां पर नशा करते हुए लोग मिलेगे उन्हें नम्रतापूर्वक समझाएंगे कि नशा नाश का जड़ है। इस अवसर पर जोन आयुक्त रवि सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रूद्र प्रताप सिंह, पलास दास, आनंद राय, कमराज सिद्वीकी, अभिषेक सिद्वार्थ, वंदना मण्डल, आकाश बद्येल, विनम्र सोनी, विवेक, नागेन्द्र कुंमार साहू आदि उपस्थित रहे।