पानी-चारे की कमी से गायों की मौत

बलौदाबाजार,26 सितंबर। ग्राम पंचायत बलौदी विकासखंड पलारी में चारे और पानी की कमी के कारण रोज़ाना दो से तीन गौवंशों की मौत हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पशु कीचड़ में धंसे हुए हैं, जहां तारों की घेराबंदी कर उन्हें क्रूरता से बंद रखा गया है। ग्रामवासियों के अनुसार, पंचायत स्तर पर कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और प्रशासन इस संकट को अनदेखा कर रहा है। पानी और चारे की कोई उचित व्यवस्था न होने से गौवंश बेहद पीडि़त हैं और उनकी देखरेख के लिए कोई इंतजाम नहीं है। स्थानीय लोगों ने इस मामले पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि गौवंशों की जान बचाई जा सके और उन्हें बेहतर देखभाल मुहैया कराई जा सके।