मऊगंज में बाइक फिसलने से तीन घायल:ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती; जेल रोड पर हुआ हादसा

मऊगंज थाना क्षेत्र के जेल रोड के करीब आवारा मवेशी के सामने आने से बाइक फिसल गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। सोमवार की देर शाम एक बाइक चालक की बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। जिसमें अखंड यादव, रजनीश प्रजापति और बुद्ध सेन साकेत सभी निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुरेहटा नगर परिषद मऊगंज घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सिविल हॉस्पिटल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। आवारा गोवंश बने हादसे की वजह बाइक चालक सहित सवार युवक काम करके वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही जेल रोड मोड़ के समीप पहुंचे तो सड़क पर अचानक आए आवारा मवेशियों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो कर फिसल गई। बाइक चालक सहित सवार घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है।