बाघिन T-28 के साथ घूमते दिखे 4 शावक:सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के बाघ हो रहे पर्यटकों के साथ फ्रेंडली

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों के लिए उपयुक्त और अनुकूल वातावरण बन गया है। यहां बाघों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मंगलवार के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें बाघिन के साथ उसके 4 बच्चे पर्यटकों के सामने आए। इतना ही नहीं बल्कि पर्यटकों के सामने वह भागते नहीं है बल्कि अपनी मदमस्त चाल में चलते रहते हैं। एक दूसरे के साथ खेलते भी रहते हैं। यह वीडियो चार दिन पुराना बताया गया है, जिसे धर्मेंद्र भूर्तिया ने वायरल किया है। इसके बाद यह है सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में बाघिन T-28 दिखाई दे रही है और उसके साथ 3 दिखाई देते हैं जो उसके पीछे-पीछे चलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में एक बच्चा नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वह काफी पीछे चल रहा था। लेकिन फोटो में उसकी तस्वीर साफ तौर पर कैद हो गई है। बाघिन के बच्चे अब बड़े हो रहे हैं। ऐसे में वह अपने बच्चों को जंगल में रहना सिखा रही है। जंगल के हर कोनों में वह अपने बच्चों को ले जाती है और सभी जानवरों के साथ रहना भी बता रही है। बाघिन के साथ जब उसके बच्चे होते हैं तब बच्चों को कोई भी परेशानी नहीं होती है। जंगल के आखिरी क्षेत्र का वीडियो सीसीएफ अमित दुबे ने बताया है कि यह वीडियो कब का है। इस बात की जानकारी नहीं है पर इस वीडियो में T-28 बाघिन है, जो अपने बच्चों के साथ घूम रही है। जंगल की यह आखिरी क्षेत्र की वीडियो है। जहां एक बड़ा सा तालाब है, संभावित है यह पानी पीने के लिए अपने बच्चों के साथ ले जा रही हो।