दुष्कर्म के आरोप में CHO गिरफ्तार:दूसरी शादी रचाई तो पहली पत्नी ने कराई FIR; बोली- मंदिर में ब्याह कर करता रहा रेप

सतना जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक के एक CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सतना की सिटी कोतवाली पुलिस ने रामपुर बाघेलान ब्लॉक के कृष्णगढ़ में पदस्थ CHO शिवाकान्त पिता बाल्मीकी प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम तिघरा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया था, कि वह उसकी पत्नी है। वर्ष 2019 से दोनों के संबंध हैं। आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए और फिर मंदिर में 2021 में शादी की। लेकिन, बाद में उससे दूरी बनाने लगा। इस दौरान आरोपी ने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की और फिर शनिवार को आरोपी CHO शिवाकांत रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच उसने शुक्रवार को दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपी की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी भी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया गया।