मोबाइल लूट के 3 बदमाश गिरफ्तार:एक दिन में 8-9 वारदात को दिया था अंजाम; युवती से फोन छीनकर हुए थे फरार

इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया हैं। आरोपियों ने निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से मोबाइल की लूट की थी। दो दिन पहले भी इसी इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं।
भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि रानू खरते निवासी आजाद नगर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करती है। वह अपनी स्कूटी से शनिवार रात को मूसाखेड़ी से आईटी पार्क चौराहे की तरफ जा रही थी। तभी तीन इमली ब्रिज पर भाई को कॉल करने के लिए पर्स से मोबाइल निकाला। तभी काले रंग की बाइक पर तीन लड़के उसके पास आकर रूके। एक आरोपी ने हाथ से मोबाइल छीना, वही धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की बाइक पर ठाकुर लिखा हुआ था, पुलिस ने ट्रेस कर उन्हें हिरासत में लिया हैं। सभी आरोपी मोरटक्का के रहने वाले हैं, उनके पास से अभी आधा दर्जन से अधिक मोबाइल मिले हैं।
आईटी कंपनी कर्मचारी का भी लूटा था मोबाइल
भंवरकुआ में 6 नवबंर के दिन अतुल्य आईटी पार्क स्थित इंफोग्रेस कंपनी में काम करने वाले प्रिंस गौतम रात में अपना काम खत्म करके पैदल गणेश नगर खंडवा नाका जा रहे थे। आईटी पार्क चौराहे पर जब वह पहुंचे तो राजीव गांधी चौराहे की तरफ से बाइक सवार बदमाश आए और उनका मोबाइल झपट्टा मारकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
एक दिन में लूटे थे 8 से 9 मोबाइल
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने एक ही दिन में 8 से 9 मोबाइल लूटे थे। पुलिस ने इस मामले में दो से तीन ही एफआईआर दर्ज की थी। सभी मोबाइल को ट्रेसिंग पर डाला गया। इसके बाद पुलिस ने मोरटक्का के पास से अमन और उसके दो साथियों को देर रात हिरासत में ले लिया।