सीहोर में हो रही एमपीपीए फुटबाल प्रतियोगिता:चर्च मैदान पर देश-विदेश के फुटबाल खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन, 1-1 से ड्रॉ रहा मैच

सीहोर शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही एमपीपीए फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। एमपीपीए की दो दिग्गज टीमों कासा क्लब सीहोर और सुंदरम एफसी के मध्य रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इस मुकाबले में पहला गोल मैच के 27वें मिनिट पर कासा क्लब सीहोर के गुंजन ने किया था, लेकिन मैच के अंतिम समय में सुंदरम एफसी के स्ट्राइकर ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 से यह मैच ड्रा कर दिया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि कांटे की टक्कर का यह मुकाबला करीब 90 मिनट तक संघर्षपूर्ण रहा। कासा क्लब और सुंदरम एफसी टीम में देश के बड़े-बड़े प्रोफेशनल खिलाड़ी थे। चर्च मैदान पर यह पहला मौका था।