सीहोर में रात भर गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश:सबसे ज्यादा भैरूंदा में 50.0 मिमी, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

सीहोर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। इसके चलते शनिवार सुबह 4 बजे तक सीहोर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई है। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक, आगामी 2 दिन भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ-साथ एक अन्य सिस्टम भी एक्टिवेट है। इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 19 नवंबर से शुरू ठंड के सीजन के चलते जिले में लगातार घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा भैरूंदा में बारिश हुई सीहोर में 8.0 एमएम बारिश हुई श्यामपुर में 9.5 एमएम बारिश हुई आष्टा में 28.0 एमएम बारिश हुई जावर में 12.0 एमएम बारिश हुई इछावर में 27.0 एमएम बारिश हुई भेरूंदा में 50.0 एमएम बारिश हुई रहटी में 6.2 एमएम बारिश हुई बुधनी में 15. 0 एमएम बारिश हुई