गुना में 16-22 जनवरी तक जनपद स्तर पर भर्ती कैंप:अनूपपुर की कंपनी करेगी सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर की भर्ती; ऐसे करें आवेदन

गुना जिले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। 16 से 22 जनवरी तक जनपद स्तर पर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि रोजगार कार्यालय गुना एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) अनूपपुर द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप का आयोजन 16 जनवरी से होगा। 16 जनवरी को आजीविका मिशन कार्यालय आरोन, 17 जनवरी को आजीविका मिशन कार्यालय चांचौड़ा, 20 जनवरी को आजीविका मिशन राघौगढ़, 21 जनवरी को आजीविका मिशन कार्यालय बमोरी तथा 22 जनवरी को विश्राम गृह (सर्किट हाउस) गुना में शिविरों का आयोजन होगा। सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। ऐसे युवा जो कक्षा 10वीं पास/फेल हैं और 19 से 35 वर्ष के बीच आयु है, वह सुरक्षा जवान के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऐसे युवा जो कक्षा 10 वीं/12वीं पास है, जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष है, वह सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंप वाले दिन संबंधित आजीविका मिशन कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्‍कार के माध्‍यम से ऑफर लेटर प्राप्‍त कर सकते हैं। एसएससीआई द्वारा चयनित युवाओं को सुरक्षा जवान के लिए 14 से 21 हजार और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 17 से 25 हजार प्रशिक्षण के बाद वेतनमान दिया जाएगा। इस दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपए फॉर्म शुल्क देना होगा। इच्‍छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो फोटो सहित कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.sscindia.com पर देख सकते हैं।