चिल्ड्रेन्स होप इंडिया स्कूल में विदाई समारोह:मिस सीएचआईजीएस भूमिका जाट और मिस ईव कुमकुम लोवंशी बनी

चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में सत्र 2024-25 की कक्षा बारहवीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें बारहवीं की छात्राओं ने कविताओं और भाषणों के माध्यम से विद्यालय, गुरुजनों और संस्था के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की और विद्यालय में अपनी उपस्थिति सदैव बनाए रखने हेतु स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप विद्यालय को प्रदान किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं को भेंट स्वरूप समूह फोटोग्राफ फ्रेम करवाकर दिए गए तथा दोपहर भोज का आयोजन किया गया। मिस सीएचआईजीएस का खिताब भूमिका जाट और मिस ईव कुमकुम लोवंशी को चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती, माँ सरस्वती और संत हिरदाराम साहिब जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि सिद्ध भाऊजी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्र व्यवहार और कृतज्ञता से जीवन में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को माता-पिता के त्याग को याद रखते हुए अपना भविष्य संवारने की सलाह दी। साथ ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के दौरान वरिष्ठ छात्रों का सम्मान करने और सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने सीनियर्स को शुभकामना कार्ड और विभिन्न टाइटल्स से सम्मानित किया। प्रमुख टाइटल्स: अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली जीवन की खट्टी-मीठी यादें उनके भविष्य में नई प्रेरणा का संचार करेंगी। उन्होंने छात्राओं को विवेकपूर्ण निर्णय लेने और अच्छे मित्रों के चयन का महत्व समझाया। समारोह में शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष सिद्ध भाऊजी, सचिव घनश्याम बूलचंदानी और अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राएं भी मौजूद थीं। संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्यालयीन अनुभव जीवन की समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं। प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा ने भी छात्राओं को अपने उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। आईटी विभाग की शिक्षिका एकता वासवानी के निर्देशन में छात्राओं ने विद्यालयीन यात्रा की मधुर स्मृतियों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा योगिता जगवानी और गुंजन गोविंदानी द्वारा किया गया।