मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल आज:मंदसौर और ग्वालियर के बीच होगा मुकाबला, अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच आज (बुधवार) को खेला जाएगा। ये चैंपियनशिप गुना जिला हॉकी संघ ने आयोजित की है। फाइनल मैच मंदसौर और ग्वालियर की टीमों के बीच होगा, दोनों ही टीमों में इंडियन टीम की खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये चैंपियनशिप जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 18 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मैच नॉकआउट प्रारूप में खेले गए। मंगलवार को हुए सेमीफाइनल में मंदसौर ने जबलपुर को 3-2 से हराया, जबकि ग्वालियर ने भोपाल को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि
फाइनल मैच आज दोपहर 2 बजे से संजय गांधी स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ में खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ करेंगे। पुरस्कार वितरण के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा। आयोजकों ने नागरिकों से मैच देखने की अपील की है।