मैहर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह:महाकुंभ स्नान के बाद किए मां शारदा के दर्शन; विधायक से की विकास पर चर्चा

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद मैहर में मां शारदा के दर्शन किए। मंत्री ने अपने परिवार के साथ मां शारदा के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। मंदिर से आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात, मंत्री राजपूत ने विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए सभी को बधाई दी। बैठक के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने नवगठित मैहर जिले के विकास संबंधी योजनाओं पर मंत्री राजपूत के साथ विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात मैहर के भविष्य के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।