बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:शिवपुरी-डबरा के रहने वाले थे; मथुरा-वृंदावन से लौटते समय एनएच-2 पर हादसा

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बीएससी फाइनल ईयर के छात्र थे। मथुरा-वृंदावन के दर्शन से लौटते समय थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों में एक युवक शिवपुरी जिले का रहने वाला है। वहीं अन्य दो युवक ग्वालियर के डबरा और भितरवार के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के नरवर जनपद के सिमरिया गांव का रहने वाला 21 वर्षीय सचिन रावत अपने दो साथी डबरा निवासी प्रमोद रावत आरुसी (27) और भितरवार के बनवारी निवासी पवेंद्र रावत (22) उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के जसवंत नगर के एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। तीनों दोस्त करहल मैनपुरी में एक ही कमरे में किराए पर रह रहे थे। मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे तीनों दोस्त शनिवार की सुबह मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बाद में शनिवार की रात वापस लौट रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। मक्खनपुर थाना के एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि हादसा एनएच-2 घुनपई गांव के पास रात 12 बजकर 45 मिनट पर हुआ। बाइक सवार तीनों युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तीनों की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को शव के पोस्टमार्टम कराए हैं।