व्यापारी से 1.70 लाख रुपए ठगने वाले बदमाश गिरफ्तार:मथुरा में मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाश घायल, कार और हथियार भी बरामद

मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने माल गोदाम रोड पर हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन को पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रिंस अदलखा उर्फ मुच्छी, राजकुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू और विजय कुमार के रूप में हुई है। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से व्यापारियों से ठगे गए 1,70,000 रुपये, एक कार और भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। इन्होंने मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, कानपुर, दिल्ली, मानेसर, गुड़गांव, फरीदाबाद और देहरादून में अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। हाल ही में इन्होंने एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से 1,87,000 रुपये और एक कोल्डड्रिंक थोक विक्रेता से 86,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह व्यापारियों को अपना निशाना बनाता था और बड़ी चालाकी से धोखाधड़ी करता था। इस गिरफ्तारी से कई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।