निवाड़ी के पृथ्वीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौके पर मौत, गाड़ी जब्त, चालक फरार

निवाड़ी में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पृथ्वीपुर तहसील के मडिया गांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिगौड़ा निवासी शरीफ खान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय शरीफ खान अपनी बाइक से जा रहे थे, जब पीछे से आ रहे ट्रक (MP 20 HB 7700) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही दम तोड़ गया। सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी पंकज मुदगल के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा के कड़े उपायों की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही फरार चालक को पकड़ लिया जाएगा।