सीहोर से घंसौर जा रहे युवक की बाइक फिसली:27 साल का सुनील मरावी गंभीर घायल, जबलपुर रेफर

भीलवाटोला और ईश्वरपुर के बीच सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सीहोर से घंसौर जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सीहोर निवासी 27 वर्षीय सुनील मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घंसौर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार सावधानी से वाहन चलाने की अपील की जाती है, लेकिन लापरवाही के कारण हादसे हो रहे हैं।