पार्षदों और कर्मचारियों का दल प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना:बालाघाट नपा दल लगाएगा संगम में डुबकी, गंगाजल लाकर शहर के जलस्रोत में मिलाएंगे

बालाघाट नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर के नेतृत्व में पार्षदों और कर्मचारियों का दल प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो गया है। 21 फरवरी की देर रात को दल ने यात्रा शुरू की। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आह्वान पर यह यात्रा की जा रही है। 144 वर्षों के बाद आए इस महापर्व में शामिल होकर पुण्य लाभ का मौका मिला है। यात्रा दल में सभापति कमलेश पांचे, संगीता खगेश कावरे, योगिता बोपचे, संगीता थापा, उज्जवल आमाडारे, पार्षद मनीष नेमा और प्रवीण मदनकर शामिल हैं। नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, वकील वाधवा, सुशील वर्मा, धीरज सुराना, जैनेन्द्र कटरे और संजू वराड़े ने दल को विदाई दी।