रतलाम में थाने के अंदर सुसाइड की कोशिश:पेट्रोल छिड़ककर आया हत्या का आरोपी, खुद को लगाई आग; इंदौर रेफर

रतलाम में मारपीट के मामले में एक युवक ने डीडी नगर पुलिस थाना परिसर में सुसाइड की कोशिश की। आरोपी ने पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश और आरोपी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। युवक हत्या के मामले में गवाहों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। घटना डीडी नगर थाना परिसर में रात करीब 12 की है। आग लगाने वाले शख्स का नाम अजय पंवार उर्फ अजय चोटी (35) है। उसपर हत्या समेत 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। वह थाना परिसर में पेट्रोल छिड़कर माचिस लेकर पहुंचा। इसके बाद शोर शराबा करने लगा और खुद को आग लगा ली। ऑटो चालक की हत्या के मामले में है आरोपी पुलिस के अनुसार, अजय शहर में एक ऑटो चालक की हत्या के मामले में आरोपी है। कुछ दिनों से वह जमानत पर था। इसी मामले में गवाहों के खिलाफ वह मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवा चुका है। 9 जनवरी को आरोपी युवक ने डीडी नगर पुलिस थाने में अपने साथ 28 दिसंबर को हुई मारपीट के मामले में करण कटारा, राहुल कटारा, मुकेश कटारा, कला कटारा,अनीता कटारा, विकास पोरवाल व आयन निवासी ईश्वर नगर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। इन्हीं सभी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर दबाव बनाते हुए उसने शुक्रवार रात को पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। पुलिस का कहना है आरोपी बाहर से ही पेट्रोल छिड़कर आया था। एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया- ऑटो चालक की हत्या के मामले में आरोपी अजय को सजा हो चुकी है। हत्या के मामले में गवाह के खिलाफ मारपीट का केस दर्जन कराया था। उन सभी पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।