सीधी में बीजेपी सांसद की बाउंड्री वॉल में टकराई कार:नशे में धुत था ड्राइवर; सांसद बोले- ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही

सीधी में बीजेपी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास की बाउंड्री वॉल को एक शराबी ड्राइवर ने अपनी कार से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सांसद मिश्रा वहीं खड़े होकर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। हादसे के बाद कार चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी ड्राइवर नशे में धुत था। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी चालक का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सांसद बोले- ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती इस घटना के बाद सांसद मिश्रा ने शहर की खराब यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारी यातायात रीता त्रिपाठी पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि हादसे के 12 घंटे बाद भी उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। शहर में रोज जाम लगता है। खुलेआम शराब पीकर वाहन चलाए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।