अशोकनगर में भूसा व्यापारी की संदिग्ध मौत:चंदेरी रोड की घटना, चेहरा जख्मी मिला; फड़ के पास मिली लाइसेंसी बंदूक

अशोकनगर में चंदेरी रोड पर भूसा संघ के अध्यक्ष गब्बर सिंह यादव (44) की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना उनके भूसा फड़ के पास हुई, जहां उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई। गब्बर सिंह शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से खाना खाकर एक कार्यक्रम में गए थे। घटनास्थल पर एक चारपाई रखी हुई थी। देर रात करीब 2 बजे कर्मचारियों ने जब उन्हें घायल देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, गब्बर सिंह पिछले 15 सालों से भूसे का व्यापार कर रहे थे। वे कुछ अन्य व्यवसायों में भी साझेदारी रखते थे। गोली लगने से उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कि जा रही है कि गोली कैसे चली।