टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा:दो की मौके पर मौत; एक गंभीर घायल; भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

मुरैना के अंबाह रोड पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कैंटर ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की रात 10 बजे के लगभग की है। 200 मीटर तक घसीटता ले गया कैंटर चालक जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र बैजनाथ (45), अपने बेटे गौरव और साथी निर्मल सिंह के साथ बाइक से अंबाह जा रहे थे। इसी दौरान कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे सुरेंद्र और निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आक्रोषित भीड़ में अधमरा किया कैंटर ड्राइवर घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आयशर कैंटर ड्राइवर रामप्रसाद शर्मा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुरेंद्र और निर्मल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव और रामप्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवा दिया है। तेज रफ्तार में था टैंकर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर तेज रफ्तार में था और ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके ये हादसा हुआ। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के इलाज के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पहले हो चुके कई हादसे स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबाह रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।