बालाघाट में होली पर एसपी निवास पहुंचे पुलिसकर्मी:दी शुभाकामनाएं; शहर में दिखा भाईचारे का रंग

बालाघाट में होली का त्योहार भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद शुक्रवार को रंगों का पर्व शुरू हुआ। सुबह से ही बच्चों में होली का खुमार दिखा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ रंगोत्सव में हिस्सा लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। घरों में आए मेहमानों को विशेष पकवान परोसे गए। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह के निवास पर खास जश्न देखने को मिला। यहां डॉक्टर्स, खेलप्रेमी, पत्रकार और पुलिसकर्मी एकत्र हुए। एसपी नगेन्द्र सिंह ने भी सभी के साथ होली का आनंद लिया। उन्होंने ढोल की धुन पर नृत्य भी किया। बालाघाट में होलिकादहन के अगले दिन का रंगोत्सव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बालाघाट में होली की तस्वीरें...