इंदौर के कलाकार का होली पर नया गाना:चिंतन बाकीवाला ने गाया गीत और ग्रुप के साथ एक्टिंग भी की

इंदौर के गायक चिंतन बाकीवाला का नया होली गीत 'होली है' रिलीज हुआ है। यह वीडियो एल्बम मुंबई के एसपीपी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना है। चिंतन, किशोर कुमार की आवाज में गाने के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने इस बार गायन के साथ-साथ अभिनय में भी अपना टैलेंट दिखाया है। तीन मिनट के इस वीडियो में अभिनेत्री अर्जुना शेरावत भी नजर आ रही हैं। राजीव सारंग त्यागी ने संगीत निर्देशन किया है। गीत के बोल प्रदीप शर्मा खुसरो ने लिखे हैं। सुनील तिवारी ने वीडियो का निर्देशन किया है। गौरव गौहर ने नृत्य निर्देशन किया है। केशव राय सहायक अभिनेता के रूप में नजर आ रहे हैं। एल्बम को मुंबई से सोशल मीडिया सहित विभिन्न मंचों से रिलीज किया गया है।